कुंभ जाने के लिए दो विशेष ट्रेन का परिचालन

समस्तीपुर मंडल के कुंभ यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को जयनगर एवं दरभंगा से एक-एक कुंभ विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया.

मधुबनी. समस्तीपुर मंडल के कुंभ यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को जयनगर एवं दरभंगा से एक-एक कुंभ विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया. इसमें जयनगर से कुंभ विशेष गाड़ी शाम 4:00 बजे जयनगर से प्रस्थान किया. वह मधुबनी, सकरी होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी. दरभंगा से कुंभ विशेष गाड़ी शाम 6:00 बजे दरभंगा से रवाना हुई एवं समस्तीपुर होते हुए वह झूंसी तक जाएगी. मंडल द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं एवं सुविधा का लाभ उठाएं. रेल प्रशासन सभी यात्रियों से ट्रेनों मे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया है. रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >