गैंग रेप कांड में शामिल एक नामजद गिरफ्तार

गैंगरेप कर वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया है.

झंझारपुर. गैंगरेप कर वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी कन्हौली के पास से की गई है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कन्हौली निवासी छोटू उर्फ प्रिंस पासवान है. कहा कि पुलिस के सामने छोटू ने बताया कि इस्लामपुर का अफरोज उर्फ कल्लू ने शराब पिलाकर इस कांड में शामिल किया था. मालूम हो कि पुलिस ने इस कांड में सबसे पहले लंगड़ा चौक के शंभु दास को गिरफ्तार किया था. उसके बाद इस्लामपुर नट टोल निवासी कारी नट के मो. सलाउद्दीन एवं लंगड़ा चौक के ही मो. नौशाद को गिरफ्तार किया था. मंगलवार को छोटू और प्रिंस पासवान की गिरफ्तारी हुई है. इस कांड का पांचवां और अंतिम नामजद आरोपी इस्लामपुर नट टोल के कल्लू उर्फ अफरोज पुलिस की पकड़ से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >