रहिका.
थाना क्षेत्र के रहिका – मधुबनी मुख्यमार्ग पर जीवछ पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बिस्फी प्रखंड के नरसाम निवासी विक्की कुमार के रूप में की गयी, जबकि सोनू कुमार एवं भच्छी गांव निवासी अरुण कुमार झा घायल हो गया. बिस्फी प्रखंड के नरसाम निवासी विजय पासवान का पुत्र विक्की कुमार, सोनू कुमार बाइक से कुछ काम के लिए मधुबनी आया था. मधुबनी से काम संपादन करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था. इसी बीच जीवछ चौक कोसी नहर के समीप रहिका से मधुबनी की ओर जा रहे बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें विक्की कुमार (19 ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज शहर के किसी निजी अस्पताल में किया जा रहा है. जबकि भच्छी निवासी अरुण कुमार झा भी गंभीर रुप से जख्मी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी. इसके आलावे मृतक के स्वजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे ले लिया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रहिका – मधुबनी मुख्यमार्ग को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि प्रशासन मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने का लिखित अश्वासन दे. उसके बाद जाम हटाया जाएगा. घटना स्थल पर बीडीओ निरंजन कुमार आक्रोशित लोगों से वार्ता कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद जाम समाप्त हो सका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
