बिजली करेंट से वृद्ध की मौत

नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे एक वृद्ध किसान की बिजली करेंट लगने मौत हो गयी.

फुलपरास. नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे एक वृद्ध किसान की बिजली करेंट लगने मौत हो गयी. मृतक की पहचान भपटियाही निवासी रामकृष्ण साह 65 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति धान के खेत से खर पतवार निकाल रहा था. उसी दौरान ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. इधर मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि खेत में ग्यारह हजार वोल्ट का तार कई दिनों से झुका हुआ था. जिसकी सूचना बिजली विभाग को कई बार दिया गया था. बावजूद विभाग द्वारा झूके हुए तार को मरम्मत नहीं किया गया. जिसके कारण बिजली की चपोट में आने से मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही नरहिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >