ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत

भैरवस्थान थाना के पाही कट के नजदीक शौच के लिए एनएच पार कर रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना के पाही कट के नजदीक शौच के लिए एनएच पार कर रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लोहना दक्षिण पंचायत के खड़रख गांव निवासी 71 वर्षीय नूनू कामति के रूप में हुई है. इस संबंध में मृतक के भाई श्रवण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा कि मंगलवार की सुबह उनके भाई शौच के लिए एनएच पार कर रहे थे. इसी क्रम में दरभंगा की ओर से आ रही एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया. जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >