Madhubani News : महरैल रेलवे स्टेशन पर पेयजल की सुविधा नहीं

महरैल रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. भीषण गर्मी में पेयजल की भी सुविधा नहीं है. वहीं, शौचालय के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है.

अंधराठाढ़ी. महरैल रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. भीषण गर्मी में पेयजल की भी सुविधा नहीं है. वहीं, शौचालय के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है. करीब 2 सौ से अधिक पैसेंजर्स प्रतिदिन स्टेशन पर आते है. जो विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते है. विदित हो कि बीते नवंबर महिना से ही लौकहा बाजार से झंझारपुर तक पैसेजर टेन का शुभारंभ किया गया है. वही कुछ माह पूर्व से एक अन्य स्पेशल ट्रेन लौकहा बाजार से महरैल, झंझारपुर, निर्मली होते हुए पाटलिपुत्र तक चलाई जा रही है. बावजूद महरैल स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है. यहां प्लेटफार्म परिसर में साफ सफाई तक नहीं है. प्लेटफार्म 1 पर एक चापाकल है. वह भी क्षतिग्रस्त है. जिससे एक बूंद पानी नहीं टपकता है. इसके कुछ दूरी पर पानी की टंकी है. इस टंकी से प्लेटफार्म परिसर में दो जगह ड्रिंकिंग वाटर बूथ का प्वाइंट बनाया गया है. इसमें एक दर्जन से अधिक टोंटी लगा हुआ था. जिसमें अधिकतर टोंटी टूट चुका है. प्लेटफार्म पर बड़े- बडे जंगली पौधे उग गये है. जिस कारण यात्रियों को फजीहत झेलने पर विवश होना पड़ रहा है. महरैल स्टेशन के स्टेशन मास्टर राम बालक ने कहा कि मामला संज्ञान में है. वरीय पदाधिकारी को समय -समय पर समस्या से अवगत कराते रहते है. बहुत जल्द समस्या का निदान कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >