Madhubani News : जिलास्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में नौ छात्रों का चयन

बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 सोमवार को रीजनल सेकेंडरी स्कूल जीबछ चौक सप्ता में संपन्न हो गया.

मधुबनी. बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 सोमवार को रीजनल सेकेंडरी स्कूल जीबछ चौक सप्ता में संपन्न हो गया. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के निर्देशानुसार एवं साइंस फॉर सोसायटी पटना के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिले के नौ छात्रों का चयन क्षेत्रीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए किया गया. चयनित छात्रों में शारदा विद्यापीठ लखनौर के 8 वीं कक्षा के छात्र आदित्य नारायण शरण, ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल कपिलेश्वर रहिका के 9 वीं कक्षा की नैनसी कुमारी, रीजनल सेकेंडरी स्कूल सप्ता मधुबनी की 8 वीं कक्षा के छात्र नमन कुमार, सुधीर मेमोरियल साइंस क्लब के 11 वीं कक्षा के कृष्ण कुमार, वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के 12 वीं कक्षा के छात्र कुमार कार्तिकेय सिंह, मध्य विद्यालय महथा, लदनिया के 8 वीं कक्षा छात्र देवराज कुमार, रीजनल सेकेंडरी स्कूल की 9 वीं कक्षा की छात्रा रितिका कुमारी, सुधीर मेमोरियल साइंस क्लब के 9 वीं कक्षा छात्र प्रियम प्रियदर्शी एवं दार्जलिंग पब्लिक स्कूल धेपुरा रहिका के 9 वीं कक्षा की स्वाति कुमारी शामिल है. इस बार का मुख्य विषय खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं पांच उप विषय खाद्य सामग्री का बेहतर उत्पादन, भंडारण एवं परिष्करण, जैव विविधता का संवर्धन एवं जैव संसाधनों का सतत उपयोग, खर पतवार का अध्ययन एवं उनका वैकल्पिक उपयोग, मिट्टी का संरक्षण एवं प्रबंधन, मौसम, जलवायु एवं कृषि था. बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के संरक्षक मंडल सदस्य डॉ. आरएस पांडेय और शैक्षणिक समन्वयक डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि निर्णायक मंडल द्वारा विषय आधारित प्रोजेक्ट वाले छात्रों का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >