Madhubani News : झंझारपुर के नये एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के 37 वें एसडीपीओ के रूप में सुबोध कुमार सिन्हा ने मंगलवार को योगदान दिया.

झंझारपुर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के 37 वें एसडीपीओ के रूप में सुबोध कुमार सिन्हा ने मंगलवार को योगदान दिया. डीएसपी के तौर पर गया में पदस्थापित थे, जहां से झंझारपुर अनुमंडल हेड क्वार्टर में एसडीपीओ के रूप में पोस्टिंग की गयी है. मंगलवार को डीएसपी के प्रभार में झंझारपुर पुलिस इंस्पेक्टर बीके बृजेश से एसडीपीओ कक्ष में चार्ज लिया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण महत्वपूर्ण रहेगा. आम जनमानस और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित किया जाएगा. कहा कि पूर्व में भी पुलिस पब्लिक के बीच संबंध बेहतर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी समय पुलिस अधिकारियों से मिल सकते हैं. वह अपनी समस्या पुलिस के बीच रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >