Madhubani News : एसएसबी व पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवकों को पकड़ा

सएसबी जवान व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित नशीली दवा सहित चार नेपाली युवक धराये.

हरलाखी. भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिपरौन कैंप के एसएसबी जवान व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित नशीली दवा सहित चार नेपाली युवक धराये. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत नगर पालिका वार्ड दो निवासी सुरेंद्र महतो व नागरायन निवासी वीरेंद्र कुमार साह, राम उदगार राउत व विद्यासागर महतो के रूप में हुई है, जबकि नशीली दवा दुकानदार पिपरौन निवासी संतोष मंडल, रौशन व मोनू एसएसबी को चकमा देकर भाग गये. बताया जा रहा है कि पिपरौन कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने सूचना पर विशेष गश्ती दल का गठन कर पुलिस के सहयोग से पिपरौन चौक पहुंचे, जहां से चारों युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी. चारों के पास से नशीली दवा बरामद हुई. वहीं, कटघरे से भी भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुई. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार चारों नेपाली युवक को जेल भेज दिया गया. मामले में फरार तीनों दुकानदारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >