महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लदनियां में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

नीट परीक्षा पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में मधुबनी के लदनियां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

Madhubani News: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बुधवार को लदनियां प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा. सभा में पार्टी नेताओं ने युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा.

 नीट पेपर लीक और महंगाई को लेकर जताया विरोध

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता लदनियां प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ध्यानी कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. वहीं लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है.

पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं ने सरकार को घेरा

सभा को पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मधुबनी डिप्टी मेयर सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमानुल्लाह खान तथा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर झा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं है.

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रदर्शन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र झा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, राजवीर पासवान, किशोरी चौधरी, राजू झा, वरुण पासवान, शत्रुघ्न पासवान, धर्मेंद्र पासवान, रमेश दास, राम आशीष साह, रामबालक यादव, हीरालाल साह, अनिरुद्ध यादव, कृष्ण कुमार, रघुवीर यादव, शनिचरा सदय, मोहम्मद हसमत, रमेश प्रसाद सुमन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी.

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, ई-पोर्टल से शुरू हुआ सदस्यता आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan kumar putt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >