Madhubani News : नवाह संकीर्तन महायज्ञ का हुआ समापन

स्थानीय लोहिया चौक स्थित महावीर जी मंदिर परिसर में गुरुवार को नवाह संकीर्तन महायज्ञ का समापन हवन के साथ हुआ.

फुलपरास. स्थानीय लोहिया चौक स्थित महावीर जी मंदिर परिसर में गुरुवार को नवाह संकीर्तन महायज्ञ का समापन हवन के साथ हुआ. अवसर नवाह कमिटी के सदस्यों ने पंडित आचार्य चंदन मिश्र के साथ यज्ञ शाला में आहुति दी. महावीर जी मंदिर परिसर में विगत नौ दिनों से चल रहे भव्य नवाह संकीर्तन महायज्ञ में जय सीताराम सीताराम, सीताराम जय सीताराम की महामंत्र से पूरे नगर पंचायत का माहौल भक्तिमय बना रहा. महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य पार्षद धर्मेद्र कुमार साह, बद्री नारायण साह, वार्ड पार्षद बबन साह, बलराम झा, मुन्ना साह, कुलदीप कामत, सुदम्बर कामत, विजय कुमार, जीवेद्र कुमार साह, रवींद्र कुमार साह, कमलेश साह, दीपक कुमार, रितु साह, जीवछ साह, रंजीत कुमार पांडे सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >