Madhubani News. मां – बेटे के विवाद में बीच बचाव करने गये युवक की गोली मार कर हत्या

मां बेटा के विवाद में बीच बचाव करने गये एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया. मृतक की पहचान भपटियाही गांव निवासी गणेश कुमार राय के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार राय के रुप में की गयी है.

Madhubani News. फुलपरास. नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में बीती रात मां बेटा के विवाद में बीच बचाव करने गये एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया. मृतक की पहचान भपटियाही गांव निवासी गणेश कुमार राय के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार राय के रुप में की गयी है. मिली जानकारी मुताबिक भपटियाही निवासी रामू राय के पुत्र वरुण कुमार उर्फ कारी गुरुवार की देर शाम अपनी मां के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर रहा था. जब विवाद काफी अधिक होने लगा तो पड़ोसी रोहन कुमार राय बीच बचाव करने गया. इसी बीच अचानक वरुण कुमार ने रोहन कुमार को गोली मार दिया. जिससे रोहन कुमार घायल हो गया. इस बात की जानकारी होते ही परिजन उसे ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर नरहिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल से आरोप युवक वरुण कुमार को देसी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. इधर गोली बारी की घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, घटना को लेकर गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. इधर मृतक के घर मातमी छाया हुआ है और परिवार के सदस्यों को रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >