Madhubani News : हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

राजनगर थाना क्षेत्र में बलाट में हुई प्रेम प्रसंग में संजय राम हत्या मामले के अभियुक्त चंद्रडीह निवासी विद्यानंद राम ने मंगलवार को एसीजेएम प्रथम तेज कुमार प्रसाद के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

मधुबनी. राजनगर थाना क्षेत्र में बलाट में हुई प्रेम प्रसंग में संजय राम हत्या मामले के अभियुक्त चंद्रडीह निवासी विद्यानंद राम ने मंगलवार को एसीजेएम प्रथम तेज कुमार प्रसाद के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. घटना को लेकर राजनगर थाना के सअनि राधा कृष्ण प्रसाद ने राजनगर थाना प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानकारी के अनुसार, बीते 11 अक्टूबर 2024 को रामपट्टी से बलाट जाने बाली सड़क के बीच एक नहर के पास शव बरामद हुई थी. अनुसंधान के दौरान मृतक कि पहचान संजय राम के रुप में हुई थी. वहीं घटना में बूच्ची देवी की नाम सामने आया. इसके बाद बुच्ची देवी के पहचान पर एक महिला सुलेखा कुमारी व ऋषि कुमार एवं विद्यानंद राम का नाम सामने आया. बूच्ची देवी अभी भी जेल में हैं”””””””” वहीं अभियुक्त विद्यानंद राम मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि इसी मामले में बीते सोमवार को ऋषि कुमार ने आत्मसमर्पण किया था. अधिवक्ता राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि मामले के एक महिला अभियुक्त का उच्च न्यायालय पटना से अग्रीम जमानत मिली है. वहीं अन्य दो को उच्च न्यायालय ने निम्न कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. इसी आदेश के आलोक में दोनों अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >