योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएम ने दिया खास संदेश

Mla madhav anand yoga: नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विधायक माधव आनंद और डीएम आनंद शर्मा ने लोगों से स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने की अपील की.जानिए पूरी खबर…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Mla madhav anand yoga: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक माधव आनंद, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान कला जत्था की टीम ने स्वागत गान और योग गीत प्रस्तुत कर लोगों को योग के महत्व से रूबरू कराया. इसके बाद प्रशिक्षित योग गुरु के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ.

भागदौड़ भरी जिंदगी में योग सबसे प्रभावी साधन: विधायक

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो आज पूरे विश्व में मानव कल्याण का माध्यम बन चुका है. योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने की वैज्ञानिक पद्धति है. भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने का सबसे प्रभावी साधन है. हर व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए.

डीएम आनंद शर्मा ने दिया स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र का संदेश

वहीं, जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी कर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. स्वस्थ नागरिक ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं. कार्यक्रम के दौरान योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेल्फी अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

कार्यक्रम के अंत में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, सहायक निदेशक नितेश कुमार पाठक, डॉ. प्रेम लता, डीपीओ आनंद अंकित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >