शिक्षा संवाद कार्यक्रम: विधायक ने विद्यालय कुमरखत का किया निरीक्षण

शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत विधायक मीना कामत ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमरखत का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन और विद्यार्थियों की उपस्थिति की बारीकी से जानकारी ली. पेयजल और बेंच-डेस्क की समस्या से अवगत होने पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Madhubani News: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष सह विधायक मीना कामत ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमरखत का दौरा कर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली तथा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया.

पेयजल और बेंच-डेस्क की समस्या से कराया अवगत

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक पिंकी कुमारी ने विधायक मीना कामत का ध्यान विद्यालय में पेयजल, बेंच-डेस्क और वर्गकक्ष की मरम्मति जैसी गंभीर समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि चापाकल खराब होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जानकारी मिलते ही विधायक मीना कामत ने इसे तत्काल दूर कराने की दिशा में हरसंभव आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई के लिए पहल की.

गणमान्य लोगों और शिक्षकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक पिंकी झा (पिंकी कुमारी) के साथ-साथ गोविंद कुमार झा, शिवशंकर मेहरा, आशुतोष कुमार मिश्र, संत कृपाल पासवान, मो. अताउर्रहमान, रौशन कुमार सुमन, श्रवण कुमार, सुमन कुमार साह और मो. नसरुल्लाह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, विधायक मीना कामत के साथ उनके प्रतिनिधि और समर्थक कारी ठाकुर, हरि ओम सिंह, दुःखी पासवान, अशोक कामत, राम इकबाल यादव, मुनी लाल कामत एवं रामवृक्ष सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा विधायक को पारंपरिक पाग और दुपट्टा से सम्मानित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >