अज्ञात वाहन के ठोकर से अधेड़ की मौत

वाहन की ठोकर से वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 58 वर्षीय पारस सिंह की मौत हो गयी.

सकरी . थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर सकरी स्थित बंबई गैरेज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 58 वर्षीय पारस सिंह की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सकरी थाना को दी. घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी दिया. मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार ने सकरी थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि बीते गुरुवार को वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित अपने घर से बिना कुछ कहे पैदल निकले थे. फेसबुक व मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके पिता के मधुबनी जिले के सकरी स्थित एनएच 27 सड़क पर वाहन के ठोकर से घायल हैं. सकरी थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >