Madhubani News : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्तीकरण का संदेश

बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 बेलारही में बालिका सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Madhubani News : लखनौर /झंझारपुर. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 बेलारही में बालिका सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किशोरियों ने स्वयं आगे बढ़कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रभावी संदेश दी. जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया. नुक्कड़ नाटकों के जरिए बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया. किशोरियों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए इसे समाप्त करने की अपील की. साथ ही नशामुक्ति, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया तथा कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर आलोक चौधरी ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित एवं स्वस्थ बनाकर ही सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है. महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन की ओर से रोमा दीप, देव राज चौधरी, नीरज कुमार एवं सत्यनारायण साह ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में वार्ड कमिश्नर सिंघेश्वर राय, राज कुमार मंडल, आंगनबाड़ी सेविका ममता रानी, रंजू देवी, विवेखा देवी, वीना कुमारी, उषा देवी, व्यवस्थापक विपिन कुमार दास सहित नगर परिषद की अन्य सेविकाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >