Madhubani News : जन सुराज के प्रदेश संगठन महासचिव कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है.

फुलपरास. जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है. इसी क्रम में फुलपरास अनुमंडल पहुंचे. जहां उन्होंने अनुमंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए. बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जहां महासचिव सुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की. प्रदेश संगठन महासचिव ने जन सुराज पार्टी अनुमंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है. आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोर दिया. बैठक में शौकत अली, राम कुमार मंडल, विनीत झा, मो. शाहनवाज, कल्पना मिश्रा, जागेश्वर मोची, रौशन रंजन, मनोज बिहारी, सुजनकांत ठाकुर शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >