मधेपुर कंसार पोखर मुसहरी में मिजल्स का प्रकोप

मधेपुर पश्चिमी पंचायत के कंसार पोखर मुसहरी टोला में मिजल्स का प्रकोप शुरु हो गया है.

मधेपुर . मधेपुर पश्चिमी पंचायत के कंसार पोखर मुसहरी टोला में मिजल्स का प्रकोप शुरु हो गया है. इस मिजिल्स से 30 लोग पीड़ित हो चुके हैं. विगत एक सप्ताह से मिजल्स के लक्षण वाले मरीज दिख रहे हैं. बताया जाता है कि इन पीड़ितों को पहले सर्दी-खांसी व बुखार लगा. दो -तीन दिनों के बाद शरीर पर लाल-लाल छोटे-छोटे दाने निकल जाते है. इस मिजिल्स के लक्षण वाले मरीजों में 6 वर्षीय शिवा कुमार, 15 वर्षीय विकाश कुमार, 2 वर्षीय, साक्षी कुमारी, 2 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी, 8 वर्षीय ओमप्रकाश सहित 30 लोग पीड़ित हैं. इनलोगों में मिजल्स के लक्षण हैं. मिजिल्स की सूचना मिलते ही शनिवार को डॉ चंद्र विजय चौबे के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मुसहरी पहुंचकर मरीजों की जांच की. डा. चंद्र विजय चौबे ने बताया कि करीब दो दर्जन से ज्यादा मिजिल्स के लक्षण वाले लोगों को विटामिन ए की दवा पिलाया गया है. साथ ही पीड़ितों के बीच दवा भी वितरित की गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अफजल अहमद ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. पीड़ितों में मिजल्स के मामूली लक्षण दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >