74 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा

जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई.

– दूसरे के बदले परीक्षा देते एक धराया मधुबनी . जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा के पहले दिन अनूपलाल परियोजना प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए एक किशोर अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. विदित हो कि जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 65159 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना है. जिसमें छात्रों की संख्या 32277 व छात्राओं की संख्या 32882 है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार पहले दिन की दोनों पालियों में मातृभाषा विषय की परीक्षा ली गयी. केंद्रों का निर्धारण कर दी गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे. बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. परीक्षार्थियों को भी सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परीधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी. परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे. समाचार लिखे जाने तक परीक्षार्थियों की उपस्थिति संबंधी विवरण नहीं मिल पाया था. परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंच गये थे परीक्षार्थी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही पहुंच गये थे. केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >