मधुबनी में स्वच्छता ही सेवा अभियान तेज, 24 सितंबर को जीवछ नदी में सफाई

मधुबनी जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई. 22 सितंबर से 'स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता' का पंजीकरण शुरू होगा, जिसमें विजेताओं को 25 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा. 24 सितंबर को जीवछ नदी में वृहद स्वच्छता अभियान चलेगा.

Madhubani cleanliness drive: मधुबनी जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तुषार कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिले भर में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई और इस कार्यक्रम को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. साथ ही, संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए.

Jivach river cleaning: 22 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छता चैलेंज का पंजीकरण

जिला प्रशासन द्वारा जिले में एक विशेष 'स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता' आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया गया है. इस प्रतियोगिता में जिले का कोई भी आम नागरिक, समूह या संगठन हिस्सा ले सकता है. इसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण 22 सितंबर से एक विशेष गूगल फॉर्म के माध्यम से शुरू होगा, जिसके जरिए वे आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा 25 हजार तक का भारी नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों, समूहों या संगठनों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाले इनफ्लुएंसरों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें सर्वाधिक व्यूज पाने वाली रील को 5 हजार रुपये का इनाम मिलेगा.

24 सितंबर को जीवछ नदी में चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आगामी 24 सितंबर को नगर निगम के सहयोग से जीवछ नदी में वृहद स्तर पर महाअभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान नदी और उसके आसपास के घाटों की विशेष सफाई की जाएगी, साथ ही आम लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. बैठक में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ का पानी हटने के बाद भी , कई विद्यालयों में अब भी जमा है पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >