Madhubani News: मधुबनी. स्थानीय जदयू जिला कार्यालय में शुक्रवार को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और जदयू कार्यकर्ताओं ने शहीद रामफल मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान उनके बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान पर चर्चा की गयी.
शहीद रामफल मंडल के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी समेत अन्य अतिथियों ने शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों को पाग, दोपटा और फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया गया.
देश की आजादी के लिए किया सर्वस्व न्योछावर
जदयू जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद रामफल मंडल ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मातृभूमि की आजादी के लिए अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया. उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया.
उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 1943 को ब्रिटिश शासन ने भागलपुर जेल में रामफल मंडल को फांसी की सजा दी थी. उनका बलिदान और देशप्रेम आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
राष्ट्रहित और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महासचिव सह प्रमंडलीय प्रभारी मीडिया सेल विनोद मंडल ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल का त्याग लोगों को हमेशा राष्ट्रहित, सत्य, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल, गणेश मंडल, अविनाश कुमार सिंह, राजा चौधरी, सनी सिंह, भरत चौधरी, टिंकू कसेरा, त्रिलोचन झा, विनोद मंडल, प्रदीप झा बसु, विनय कुशवाहा, नित्यानंद सिंह, महेश्वर चौधरी, मिंटू पासवान, तौहीद आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: मधुबनी में ग्रामीण चिकित्सकों की अनूठी पहल, कांवरिया सेवा शिविर में बांटी दवाइयां और भोजन
