Madhubani News : राजद के सम्मेलन में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

युवा राजद के प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद की अगुआई में रहिका प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ.

मधुबनी. युवा राजद के प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद की अगुआई में रहिका प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस अवसर पर कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली. सम्मेलन में प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने कहा कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में उपस्थित होकर आपलोगों ने यह साबित कर दिया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बिहार का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों, शोषितों, वंचितों, अतिपिछड़ों एवं दलितों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया. उसी विचारधारा और संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >