मधुबनी: सरकारी स्कूल से एक-दो नहीं, 17 सीलिंग फैन चोरी, पुलिस ने आरोपियों की पहचान का किया दावा

मधुबनी के मैलाम गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय से चोरों ने रात के अंधेरे में 17 सीलिंग फैन चोरी कर लिए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द गिरफ्तारी होगी.

मधुबनी: अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मैलाम गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैलाम में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर विद्यालय परिसर से एक साथ 17 सीलिंग फैन खोलकर ले गये. घटना 31 अगस्त की देर रात की बतायी जा रही है.

रात में स्कूल में घुसे चोर, 17 पंखे खोले

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, चोरों ने देर रात विद्यालय परिसर में प्रवेश किया और बरामदे समेत अन्य स्थानों पर लगे सभी 17 सीलिंग फैन खोल लिये. इसके बाद चोर पंखे लेकर फरार हो गये.

सुबह विद्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो पंखे गायब मिले. एक साथ इतने पंखे चोरी होने की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

विद्यालय प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना अंधराठाढ़ी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छानबीन शुरू की.

पुलिस ने चोरी से जुड़े साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं की जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों की पहचान का दावा, छापेमारी जारी

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. चोरी गये पंखों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, जल्द ही चोरी गये सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

झंझारपुर: मिशन गरिमा के तहत मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरियों को दी गयी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >