मधुबनी में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

मधुबनी में आज मौसम लेगा करवट… बारिश और तेज हवा का अलर्ट…

Madhubani Weather Alert: मधुबनी में 6 मई को मौसम का रुख बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, जिले के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और गर्मी से राहत मिलेगी.

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

तेज हवा और ठनका का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने (ठनका) की भी आशंका जताई गई है.

सावधानी जरूरी

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. गरज के समय सुरक्षित स्थानों में ही रहें.


आज का कार्यक्रम (मधुबनी)

  • जिलाधिकारी का जिला भ्रमण
    समय: सुबह 11 बजे
  • रहिका के सौराठ में शिव महायज्ञ
    समय: सुबह 9 बजे से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >