Madhubani: मधुबनी में आंधी का कहर, 20 घंटे से बिजली ठप

Madhubani news: बिजली विभाग के अनुसार आंधी से करीब 200 से अधिक पोल गिर गए हैं और 33 केवी लाइन के लगभग 10 किलोमीटर तार टूटकर गिर गए हैं

Madhubani news: आंधी-तूफान के बाद जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. कई जगहों पर पोल गिरने और हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त होने से तिरहुत कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मोबाइल चार्जिंग भी मुश्किल हो गई है.

200 से अधिक पोल गिरे, 10 किमी तार क्षतिग्रस्त

गिरे पोल और टूटे तार

बिजली विभाग के अनुसार आंधी से करीब 200 से अधिक पोल गिर गए हैं और 33 केवी लाइन के लगभग 10 किलोमीटर तार टूटकर गिर गए हैं. वहीं चार दर्जन से अधिक स्थानों पर इंसुलेटर पंचर होने की शिकायत मिली है. विभाग को करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.

मरम्मत कार्य जारी, मिस्त्री लगाए गए

कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि दो दर्जन मिस्त्री मरम्मत कार्य में जुटे हैं. जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है

मधुबनी से के के पुट्टी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >