मधुबनी में सांप की वजह से रुकी ट्रेन, ओएचई लाइन में खराबी के बाद दो घंटे प्रभावित रहा परिचालन

Madhubani News: मधुबनी के सकरी-निर्मली रेलखंड पर ओएचई लाइन में सांप चढ़ने से शॉर्ट सर्किट हो गया. तकनीकी खराबी के कारण आनंद विहार-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे तक रुकी रही.

Madhubani News: मधुबनी जिले के सकरी-निर्मली रेलखंड पर सोमवार को एक असामान्य घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया. झंझारपुर और तमुरिया रेलवे स्टेशन के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के पोल पर सांप चढ़ जाने से शॉर्ट सर्किट हो गया. इसके चलते आनंद विहार–पूर्णिया स्पेशल ट्रेन (05580) करीब दो घंटे तक घटनास्थल के पास खड़ी रही.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

सांप के संपर्क में आते ही हुआ शॉर्ट सर्किट

रेलवे सूत्रों के अनुसार, तमुरिया स्टेशन के पास पुल संख्या 97ए के निकट स्थित ओएचई पोल पर एक सांप चढ़ गया. सांप के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और ओएचई का स्टे इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होकर टूट गया.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ट्रेन परिचालन रोक दिया गया.

आरपीएफ और तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर आरपीएफ ओपी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही टीआरडी सकरी की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त स्टे इंसुलेटर की मरम्मत शुरू की.

रेल कर्मियों ने सावधानीपूर्वक इंसुलेटर पर फंसे सांप को हटाया और ओएचई लाइन को दुरुस्त किया.

दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

तकनीकी खराबी दूर होने के बाद दोपहर 1:05 बजे आनंद विहार–पूर्णिया स्पेशल ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

रेलवे के अनुसार, ट्रेन सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:04 बजे तक घटनास्थल के समीप रुकी रही.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अचानक ट्रेन रुकने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से कुछ समय के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता और तकनीकी टीम की तेजी से मरम्मत के बाद स्थिति सामान्य हो गई और रेल परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >