वायरल वीडियो के आधार पर बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Madhubani News: मधुबनी में वायरल वीडियो मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जानिए खबर विस्तार से…

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: सोशल मीडिया पर पुलिस पदाधिकारी से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद एक पुलिस अवर निरीक्षक सहित दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर अररिया संग्राम थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी का वाहन में रुपये गिनने से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए. जांच की जिम्मेदारी झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई.

जांच में सामने आई सच्चाई

जांच एवं सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि वायरल वीडियो लगभग दो माह पुराना है. वीडियो में दिख रही महिला पुलिस पदाधिकारी की पहचान अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सोनल कुमारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अवकाश पर हैं. उनके साथ ड्यूटी पर महिला सिपाही सौंदर्या राय और सिपाही गौतम कुमार भी मौजूद थे.

अनुशासनहीनता मानते हुए की गई कार्रवाई

पुलिस विभाग के अनुसार ड्यूटी के दौरान इस प्रकार का आचरण संदिग्ध माना गया, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित होती है. इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विभागीय कार्रवाई भी शुरू

इसके साथ ही तीनों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >