Madhubani News: मधुबनी सदर अस्पताल में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 मई 2026 के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी (OPD) से लेकर इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और एसएनसीयू तक के लिए अलग-अलग शिफ्ट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है.
मधुबनी सदर अस्पताल 7 मई का शेड्यूल:
ओपीडी (OPD) का समय – सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक:
मेल ओपीडी: डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संतोष कुमार
सर्जिकल: डॉ. मेराज अशरफ, डॉ. बिक्रम कुमार
डेन्टल (दांत): डॉ. महारानी कुमारी
साइकेट्रिक (मनोरोग): डॉ. श्रवण कुमार
ऑर्थो ओटी (हड्डी): डॉ. फैजूल हसन, डॉ. श्रवण कुमार
इएनटी (नाक-कान-गला): डॉ. राज कुमार पाठक
आई ओपीडी (नेत्र): डॉ. आकांक्षा कुमारी
पैथोलॉजिकल: डॉ. कुणाल कौशल
इमरजेंसी ड्यूटी:
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. राम निवास सिंह
दोपहर 2 से रात 9 बजे तक: डॉ. प्रभात कुमार
रात 9 से सुबह 8 बजे तक: डॉ. पिंटू कुमार
प्रसव कक्ष (लेबर रूम) ड्यूटी:
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. भावना गुरूंग (सुबह 9 से 2 बजे की शिफ्ट में भी उपलब्ध)
दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ. सरस्वती भारती
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. शना फातमा (शाम 4 से 6 बजे की शिफ्ट में भी उपलब्ध)
एसएनसीयू (SNCU) ड्यूटी:
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. विवेकानंद पॉल
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय सारिणी के अनुसार ही अस्पताल आएं. इमरजेंसी और प्रसव कक्ष की सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से चलती रहेंगी. पर्ची कटाने से पहले इस सूची को देख लेने से मरीजों को अस्पताल में अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़ेगा और उनका कीमती समय भी बचेगा.
