बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से गूंजा परिसर

Bankim Chandra Chattopadhyay Punyatithi Program: मधुबनी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ युवाओं ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्वयंसेवकों ने महान साहित्यकार एवं राष्ट्रभक्त बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में उनके जीवन, साहित्य और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया गया तथा युवाओं ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया.

बंकिम चंद्र चटर्जी के जीवन और संघर्षों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार झा ने की. मुख्य अतिथि अशोक राम ने बंकिम चंद्र चटर्जी के जीवन, उनके साहित्य और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित आनंद मठ में शामिल ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति की नई चेतना जगाई थी.

‘वंदे मातरम्’ के 250 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन

कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के 250 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से इसका गायन किया. इसके बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया.

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त स्वयंसेवकों को मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में श्रवण प्रधान, सक्सेना सिंह, अभय प्रकाश, किशन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे.

युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए किया प्रेरित

वक्ताओं ने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके साहित्य और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर युवा देश के विकास और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >