Madhubani News: कपिलेश्वर स्थान में कांवरियों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे और करीब हजारों मरीजों की जांच एवं इलाज किया गया. मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं.
आंख, मेडिसिन से लेकर सर्जरी और स्त्री रोग के डॉक्टर रहे मौजूद
शिविर में आंख, मेडिसिन, कान-नाक-गला, सर्जरी, हड्डी और स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की. कांवरियों और अन्य मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाइयां भी निःशुल्क दी गयीं.
शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया.
निदेशक आसीफ अहमद ने किया शिविर का निरीक्षण
मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कॉलेज के निदेशक आसीफ अहमद के तत्वावधान में किया गया. शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाते हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से हर तबके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है.
सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने जतायी क्षेत्रवासियों की सेवा की प्रतिबद्धता
मधुबनी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन व सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि वे हमेशा जिले और क्षेत्रवासियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें
बाल हृदय योजना के तहत मधुबनी के चार बच्चों को मुफ्त इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया
