स्वतंत्रता दिवस पर 29 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, पांच प्रगतिशील किसान भी सम्मानित

लखनौर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर 29 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चे वितरित किए गए. साथ ही, पांच प्रगतिशील किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

Lakhnaur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लखनौर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में 29 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया. वहीं, दीप पूर्वी पंचायत पैक्स परिसर में पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया.

29 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में विभिन्न पंचायतों के 29 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. इनमें बेरमा पंचायत की जमसुल खातुन, रुबेदा खातुन, रहाना खातुन, सकीना खातुन और समीला प्रवीण, मदनपुर की अंशू कुमारी, माया देवी व लक्ष्मी देवी तथा तमुरिया की सोनिया देवी, राधिका देवी और माला देवी शामिल हैं.

कछुआ पंचायत की रुबी कुमारी को भी बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. लखनौर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की चांदनी देवी, संतोला देवी व शेरा खातुन को भी पर्चा मिला.

इन लाभुकों को भी मिला पर्चा

बलिया पंचायत की रुवीया देवी और किशोरी सदाय तथा कैथिनियां की किरण कुमारी, रमनजी राम, बविता देवी और मंजू देवी को भी बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया.

इसके अलावा बेलौंचा की फुलो देवी, गंगापुर की फुलझरिया देवी, मैवी की मरनी देवी, देवरानी व पवित्री देवी तथा दीप पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की आरती देवी और अशोक राम को भी पर्चा दिया गया.

पांच प्रगतिशील किसानों का सम्मान

दीप पूर्वी पंचायत पैक्स परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में अरुण कुमार सिंह, राम कुमार महतो, देवेंद्र प्रसाद, रामेश्वर महतो और वीरेंद्र प्रसाद शामिल रहे.

जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. मुखिया शंकर प्रसाद एवं रजाउल अंसारी, एमडीएम प्रभारी राजन कुमार ठाकुर तथा शिक्षक बिनोद कुमार ने अपने-अपने कार्यालय एवं प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया.

यह भी पढ़ें

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट ठहराव, जानें ट्रेन का नया समय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >