Madhubani News : शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

नगर पंचायत वार्ड 11 में बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से सामान जलकर राख हो गया.

घोघरडीहा.

प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत वार्ड 11 में बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से सामान जलकर राख हो गया. गृह स्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. नगर पंचायत वार्ड 11 निवासी मजूरी राय ने बताया कि बुधवार की देर रात बच्चों के साथ घर में सोये थे.

अचानक नींद खुली तो घर से धुंआ निकल रहा था. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. आग को बुझाया. गृह स्वामी मंजूरी राय के अनुसार आग लगने से कमरे में रखे जेवरात, फर्नीचर, कपड़े, अनाज लगभग एक लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है. कमरे में आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट होना माना जा रहा है.

दुकान में आग लगने से सारा सामान नष्ट

झंझारपुर.

नगर परिषद क्षेत्र के आरएस थाना के शांति नाथ चौक के समीप मां वैष्णव ग्लास हाउस में अचानक गुरूवार दोपहर आग लग गई. गनीमत रहा कि दिन होने के कारण स्थानीय लोग एवं बाद में पहुंची अग्निशमन दस्ते के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस आपाधापी में कैथिनयां पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार ठाकुर का पैर जख्मी हो गया, हालांकि वे खतरे से बाहर हैं. आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है. दुकान में एल्युमिनियम के गेट, खिड़की वगैरह बनाया जाता है. शीशा का भी काम होता है. आग लगने से एल्युमिनियम सीट, डिजाइन बनाने वाले कई सामान जल गये. करीब दो लाख रुपए मूल्य के नुकसान होने की जानकारी दुकानदार ने दी है. दुकानदार ने कहा कि वे स्थानीय थाना को इसकी लिखित सूचना देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >