Madhubani News : सुक्की गांव में आग लगने से मवेशी झुलसी

सुक्की गांव में शनिवार की रात आग लगने से एक आवासीय घर जल गया.

खजौली. सुक्की गांव में शनिवार की रात आग लगने से एक आवासीय घर जल गया. घटना में उमेश सिंह की एक मवेशी झुलसकर मर गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है. पीड़ित उमेश सिंह ने बताया कि परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गयी. शोर सुनकर ग्रामीण जबतक मौके पर पहुंचे. तबतक घर जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था. घर में रखे अनाज, कपड़े, पशुचारा और अन्य सामान भी जल गया. सूचना मिलते ही भ्रमणशील पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची. झुलसे मवेशी का उपचार किया. इधर आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित परिवार ने अंचल कार्यालय में मुआवजे की मांग के लिए आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >