Madhubani News : विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

प्रखंड के नूरचक चौक स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार को राजद के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड के नूरचक चौक स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार को राजद के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव ने की. राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय का परचम लहरा कर गरीब दलित पिछड़ा अति पिछड़त को आगे लाकर ऊपर उठाया है. राजद की सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. हमारे नेता तेजस्वी यादव के अंदर विजन है. विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. कानून व्यवस्था वे पटरी हो गई है. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक मो. इकबाल, राजद के जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव, गोपी किशन, अजीत नाथ यादव, आरिफ जिलानी अंबर, मनोज यादव, मो. जसीम के अलावे दर्जनों नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >