खजौली में मजदूर को गोली मारकर बाइक लूटी, हालत गंभीर

ईंट भट्टा पर काम करने वाले एक मजदूर को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली.

खजौली. थाना क्षेत्र स्थित करमौली–मधुबनी मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे अज्ञात अपराधियों ने ईंट भट्टा पर काम करने वाले एक मजदूर को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली. घटना में मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के वार्ड 10 निवासी तेतर मुखिया का पुत्र सुकन मुखिया के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुकन मुखिया सुबह अपने घर से करमौली भट्ठा पर काम करने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी. उसकी बाइक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सुकन मुखिया को इलाज के लिए कलुआही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज मधुबनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >