Madhubani News :कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: नीतीश मिश्रा

कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को झंझारपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Madhubani News : लखनौर /झंझारपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को झंझारपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा ने ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित समरसता स्थल पर स्थापित स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. माल्यार्पण के बाद विधायक नीतीश मिश्रा ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय, समरसता और गरीब-वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के प्रतीक थे. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बराबरी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए. पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहा. इससे पूर्व नीतीश मिश्रा ने अंडाकारी स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया.उनके साथ नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बबलू शर्मा, कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने ललित कर्पूरी स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेडियम परिसर, एस्टोटर्फ मैदान सहित अन्य हिस्सों का अवलोकन कर वहां की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा की. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >