Madhubani News : ब्रह्मपुरी में कमला पूजन महोत्सव का हुआ आयोजन

बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित ब्रह्मपुरी गांव में सहनी समाज के लोगों ने धौस नदी के किनारे कमला पूजन महोत्सव का आयोजन किया.

मधवापुर. बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित ब्रह्मपुरी गांव में सहनी समाज के लोगों ने धौस नदी के किनारे कमला पूजन महोत्सव का आयोजन किया. मान्यता है कि कमला पूजन से सूख, समृद्धि व सामाजिक कल्याण के साथ-साथ समाज के सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है. इस दौरान लोग मन्नते भी रखते हैं. पूजन के दौरान भगत धनेश्वर सहनी, झूलन सहनी, भोगेंद्र सहनी, उपेंद्र सहनी, चंदे सहनी, राम दयाल सहनी, राम बाबू सहनी ने भगतै का प्रदर्शन किया. पुजारी सिताई सहनी व मत्स्यजीवी समिति के सचिव नागेंद्र सहनी ने बताया कि पूजा देखने के लिए गांव सहित दूर-दराज के दर्जनों गांव से लोग पूजन स्थल पर पहुंचते हैं. महोत्सव के दौरान हरिचन सहनी, शत्रुघ्न सहनी, सेवक सहनी, राजेंद्र सहनी, विन्दे सहनी, नरेश सहनी, योगेंद्र सहनी, मिंटू सहनी, प्रदीप सहनी, रामजी सहनी, विजय सहनी सहित सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >