Madhubani News : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने नेपाल सशस्त्र प्रहरी के साथ की ज्वाइंट पेट्रोलिंग

एसएसबी जवानों ने नेपाल सशस्त्र प्रहरी के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया.

हरलाखी. असामाजिक व आपराधिक तत्वों को नियंत्रित करने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने नेपाल सशस्त्र प्रहरी के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया. इस दौरान दोनों देश के जवानों ने साथ मिलकर भारत एवं नेपाल की सीमा पर स्थित पीलर संख्या 283 से 285 तक संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की. इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि एसएसबी और नेपाल सशस्त्र प्रहरी के जवानों के बीच सूचनाओं का अदान प्रदान करने तथा सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की गयी है. ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके. उन्होंने कहा कि आये दिन सीमा पर मादक पदार्थ सहित अन्य तस्करी के सामानों को सीमा पार कराने के लिए तस्कर अलग-अलग तरकीबों का सहारा लेते रहते हैं. जिसे लेकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग के माध्यम से बॉर्डर पर पहले से अधिक सख्ती करने का निर्णय लिया गया है. कहा कि नेपाल के जेल से भागे एक भी कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश न करें. इसके लिए एसएसबी चौबीसों घंटे सीमा पर अलर्ट है. ज्वाइंट पेट्रोलिंग में नेपाल सशस्त्र प्रहरी के एसआई नवल किशोर यादव, गोविंद बहादुर, मिनराज थापा, भरत थापा, विवेक कुमार शर्मा, गुड्डू यादव, रंजीत महतो व एसएसबी के एएसआई निलाकांता शर्मा, अनुज कुमार मंडल, रवि राम, पप्पू कुमार यादव,विजय कुमार व एचआर बनिया जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >