झंझारपुर अधिवक्ता संघ चुनाव पर विवाद, बार काउंसिल के आदेश के बाद दो खेमों में बंटा संघ

झंझारपुर अधिवक्ता संघ में चुनाव को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं। बार काउंसिल और पूर्व निर्वाची पदाधिकारी के अलग-अलग फैसलों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Madhubani News: झंझारपुर अधिवक्ता संघ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है. बिहार बार काउंसिल के निर्देश के बाद संघ दो अलग-अलग खेमों में बंट गया है. एक ओर बार काउंसिल द्वारा नियुक्त नए ऑब्जर्वर चुनाव की नई प्रक्रिया शुरू कराने में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर पहले से नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराने की बात कह रहे हैं.

बार काउंसिल ने बनाई नई चुनाव समिति

बिहार बार काउंसिल द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सुशील कुमार चौधरी और अनवारुल हक अंसारी बुधवार को अधिवक्ता संघ पहुंचे. अध्यक्ष परसुराम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में करीब 150 अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया.

ऑब्जर्वरों ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर जगन्नाथ प्रसाद कुशवाहा को नया निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही बलराम साहू, राजलाल यादव और शंभूनाथ झा को तीन सदस्यीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है. अब आगे की चुनाव प्रक्रिया यही समिति संचालित करेगी.

बैठक में महासचिव अरविंद कुमार वर्मा, रामफल महतो, बैद्यनाथ यादव, हरेराम राय, विपिन कुमार झा, दीपक टीबड़ेवाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

दूसरे पक्ष ने 13 अगस्त को मतदान कराने की दोहराई बात

वहीं, पूर्व में नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी कुमार जितेंद्र ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी. उनके अनुसार, बुधवार नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटाने का अंतिम दिन था और 13 अगस्त को मतदान कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सह सचिव के तीन-तीन पद तथा कार्यकारिणी के सात पदों सहित कुल 19 पदों के लिए चुनाव होना है.

अब तक 21 अधिवक्ताओं ने नाजिर रसीद कटाई है. अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार प्रसाद और रमाकांत मिश्र, जबकि महासचिव पद के लिए बलराम यादव और जितेंद्र कुमार झा ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन नकली मोबाइल सप्लाई केस में बाबूबरही से युवक गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई रिमांड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >