मधुबनी: झंझारपुर LIC शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, 53 करोड़ के कारोबार के बाद अब 55 करोड़ का लक्ष्य

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपना स्थापना दिवस झंझारपुर में धूमधाम से मनाया. 1 सितंबर 1956 को 5 करोड़ की पूंजी से शुरू हुई LIC आज 59 लाख करोड़ की पूंजी के साथ देश की प्रमुख वित्तीय संस्था बन गई है. झंझारपुर शाखा ने पिछले वित्तीय वर्ष में 53 करोड़ रुपये का नया व्यवसाय किया था और अब उसका लक्ष्य 55 करोड़ रुपये है.

मधुबनी: झंझारपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के स्थापना दिवस पर मंगलवार को औद्योगिक प्रांगण स्थित LIC भवन में मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कर्मियों, अभिकर्ताओं और ग्राहकों की मौजूदगी में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मारुति नंदन ने की.

5 करोड़ से शुरू हुई LIC, आज 59 लाख करोड़ की पूंजी

शाखा प्रबंधक मारुति नंदन ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को तत्कालीन वित्त मंत्री सीडी देशमुख ने पांच करोड़ रुपये की पूंजी से LIC की स्थापना की थी. आज LIC करीब 59 लाख करोड़ रुपये की पूंजी के साथ देश की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं में शामिल है और वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी है.

उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में एशिया की अग्रणी कंपनी बनने के बाद अब LIC विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

झंझारपुर शाखा का 55 करोड़ का लक्ष्य

शाखा प्रबंधक ने बताया कि झंझारपुर शाखा ने पिछले वित्तीय वर्ष में 53 करोड़ रुपये का नया व्यवसाय किया था. चालू वित्तीय वर्ष में शाखा के लिए 55 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

उन्होंने कर्मियों और अभिकर्ताओं से लक्ष्य हासिल करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने की अपील की.

वरिष्ठ अभिकर्ताओं ने साझा किये अनुभव

समारोह में वरिष्ठ अभिकर्ता गजेंद्र प्रसाद, कुबेर नाथ झा, वीरेंद्र मोहन और राजेश कुमार सिंह के साथ बीमा सखी सुनैना देवी ने अपने अनुभव साझा किये.

वरिष्ठ ग्राहक संतोष कुमार केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग रखी.

समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार राय, रत्नेश कुमार, राजन, विकास अधिकारी कुमुद कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुमार पोद्दार, आनंद देव, सीएलआई यदुनाथ महतो सहित कई कर्मी, अभिकर्ता और ग्राहक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

मधुबनी: सहयोग शिविर में जमीन पर बैठकर DM ने सुनी फरियाद, 115 में 71 आवेदनों का मौके पर निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >