Madhubani: अब झंझारपुर में ही होगी UPSC-BPSC की तैयारी, 80 सीटों वाली ई-लाइब्रेरी को मंजूरी

झंझारपुर के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रयास से 80 सीटों वाली ई-डिजिटल लाइब्रेरी को मंजूरी मिली है. यह लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल शिक्षा, इंटरनेट और आधुनिक अध्ययन संसाधनों से लैस करेगी.

Jhajharpur E Library: झंझारपुर के छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए बड़ी खबर है. आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रयास से मुख्यमंत्री ई-डिजिटल लाइब्रेरी योजना के तहत 80 सीटों वाली ई-लाइब्रेरी की स्वीकृति मिली है. इसका निर्माण झंझारपुर नगर परिषद के उत्तरी क्षेत्र स्थित पंचायत सरकार भवन में किया जाएगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी सुविधा

ई-डिजिटल लाइब्रेरी झंझारपुर अनुमंडल के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ डिजिटल शिक्षा, इंटरनेट, ई-बुक्स और आधुनिक अध्ययन संसाधनों की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और मध्यम वर्गीय विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. महंगी कोचिंग और अध्ययन संसाधनों की कमी के कारण जिन छात्रों को बाहर जाकर तैयारी करनी पड़ती है, उन्हें अब स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

UPSC, BPSC, SSC और रेलवे की कर सकेंगे तैयारी

स्थानीय युवाओं का कहना है कि ई-डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने के बाद छात्रों को पढ़ाई के लिए मधुबनी या पटना जाने की जरूरत कम होगी. विद्यार्थी यहीं बैठकर UPSC, BPSC, SSC, रेलवे सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.

लाइब्रेरी को वातानुकूलित बनाने के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं और स्टडी मटेरियल तक भी विद्यार्थियों की पहुंच होगी.

युवाओं ने मंत्री के प्रयास की सराहना की

ई-डिजिटल लाइब्रेरी की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय युवाओं में उत्साह है. युवाओं ने इस पहल के लिए आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा का आभार जताया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा केवल पुस्तकालय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि झंझारपुर के युवाओं को डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराएगी.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: रहिका में डॉक्टर को बाइक से घेरकर चाकू से किया हमला, 40,500 रुपये लूटे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >