दो घर से आभूषण व 80 हजार नकद की चोरी

लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के कुशवाहा टोल में शुक्रवार की रात दो घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने आभूषण एवं नकद राशि की चोरी कर ली.

खुटौना. लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के कुशवाहा टोल में शुक्रवार की रात दो घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने आभूषण एवं नकद राशि की चोरी कर ली. गृहस्वामी सिकन्दर महतो ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरे में सो रहे थे. मकान के पीछे से चोर ने बांस का सिढी लगाकर अंदर घुस गये. कहा कि खिड़की में ग्रिल नहीं लगा था. उसमें सिर्फ जाल लगा था. जिसके कारण चोर आराम से अंदर प्रवेश कर गये. सभी कमरे को बाहर से बंद कर दिया. कहा कि कमरे के एक कोने में एक छोटा सा बैग रखा था. जिसमें गोदरेज का चाभी था. चोर गोदरेज खोलकर सात भर सोना, 28 भर के आभूषण एवं 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. बता दें कि उनके फरिकेन भोगेंद्र प्रसाद महतो के घर से भी 30 हजार नकद, आठ भर सोना एवं एक च��ंदी का पायल की चोरी कर ली है. सुबह जब घर वालों की नींद खुली तब पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है. पुलिस को सूचना दी गई. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने डॉग स्क्वायड से खोजबीन किया गया. लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. गृहस्वामी सिकंदर महतो ने थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >