बेनीपट्टी. उगना चौक के निकट पार्टी कार्यालय में बिहार प्रदेश जदयू के हायाघाट विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार झा मुन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जन्म दिन केक काटकर मनाया. युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास को ओर तेजी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को न केवल विकास की ओर ही अग्रसर किया, बल्कि राज्य में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का भी सकारात्मक प्रयास किया. मौके पर पूर्व मुखिया अशोक कुमार मंडल, आलोक कुमार झा, अंजनी झा, विभूति झा, सुनील यादव, रविंद्र यादव, कमलकांत ठाकुर, रामकिशोर पासवान व पप्पू पासवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
