मधुबनी: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) महिला प्रकोष्ठ की जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय सांगठनिक बैठक सह नारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में हुआ. इसकी मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवानी प्रजापति रहीं. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विक्रमशीला यादव ने किया.
बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान शिवानी प्रजापति, खुशबू रानी, कुमारी सुप्रिया रानी, विधायक सुधांशु शेखर सहित जिला एवं प्रखंड स्तर की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
मुख्य अतिथि शिवानी प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए आरक्षण, जीविका, साइकिल-पोशाक योजना और शराबबंदी जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को हर गांव-टोले तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक में महिला मतदाताओं से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.
महिला सशक्तिकरण पर जोर
जिला अध्यक्ष विक्रमशीला यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायीं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया. उनके शासन काल में महिलाओं को तरक्की करने का अवसर मिला.
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी, प्रदेश सचिव मंजू राय, कुमारी उषा, सोनी कुमारी, सीमा मंडल, पूनम कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.
यह भी पढ़ें
सुखेत में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को वैज्ञानिक तरीके की जानकारी
