झंझारपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी, आईटीआई के 32 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट, चेन्नई की कंपनी में मिला रोजगार

अररिया संग्राम स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई में चेन्नई की फ्यूरसिया एमिनेशन ने 32 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया है. यह युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर लेकर आया है.

Jhanjharpur ITI Campus Placement: प्रखंड क्षेत्र के अररिया संग्राम स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई में युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिला है. संस्थान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चेन्नई की फ्यूरसिया एमिनेशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड ने 57 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 32 छात्रों का चयन रोजगार के लिए किया गया.

57 छात्रों ने लिया भाग, 32 हुए चयनित

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 57 छात्रों ने भाग लिया. चयन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दक्षता और अन्य मानकों के आधार पर 32 छात्रों को कंपनी में रोजगार के लिए चुना गया.

चयन की सूचना मिलते ही संस्थान में खुशी का माहौल बन गया. सफल छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दिया.

संस्थान ने दी छात्रों को बधाई

संस्थान के निदेशक कुमार चंद्रशेखर और प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से समय-समय पर प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाते रहेंगे.

प्रशिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार कामत और मुकेश कुमार मंडल ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मेहनत, कौशल और अनुशासन के बल पर बेहतर रोजगार के अवसर हासिल किए जा सकते हैं.

कंपनी अधिकारियों ने की सराहना

प्लेसमेंट प्रक्रिया कंपनी के एचआर हेड एंटनी दीपक, लर्नर मैनेजर सत्यव्रत तथा रिसोर्सिंग विभाग, बिहार के मनोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुई.

कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी संस्थान के साथ ऐसे रोजगार कार्यक्रम आयोजित करने की सकारात्मक उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >