Madhubani News : 31 मई तक बीमा योजना का होगा नवीनीकरण

बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वेता कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सुरक्षा बीमा योजना का नवीनीकरण 31 मई तक होगा.

मधुबनी. बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वेता कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सुरक्षा बीमा योजना का नवीनीकरण 31 मई तक होगा. उन्होंने पॉलिसी का समय रहते हुए नवीनीकरण कराने की अपील खाता धारकों से की. बताया कि 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति जीवन ज्योति बीमा योजना करवा सकता है. इसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये है. जो खाताधारक पहले से इस योजना से जुड़े हैं उन्हें अपने बैंक खाते में प्रीमियम की राशि के बराबर बैलेंस पूरे मई महीने में रखना है. सरकार की एक और लाभकारी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है. इसके तहत 18 से 70 वर्ष तक के कोई भी व्यक्ति 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम देकर सुरक्षा बीमा करवा सकते हैं. दोनों योजनाओं के तहत बीमित व्यक्ति के मृत्यु के उपरांत उनके स्वजन चार लाख रुपये तक का दावा राशि प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जो खाताधारक पहले से इस योजना से जुड़े हैं, उन्हें अपने बैंक खाते में प्रीमियम की राशि के बराबर बैलेंस पूरे मई महीने में रखना है. इस दौरान उनके खाते से राशि स्वत: तरीके से ली जाएगी. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सालाना प्रीमियम का पैसा 1 से 31 मई के बीच खाते से कटता है. अगर खाते में पैसा नहीं होगा तो आपकी पॉलिसी रिन्यू नहीं होगी. पॉलिसी को रिन्यू कराने के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. कहा कि एक जून से पहले अपनी पॉलिसी का नवीनीकरण अवश्य करवा लें. अन्यथा उनकी पॉलिसी स्वतः समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >