मधेपुरा सोमवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में विभिन्न विभागो ने प्रगति की समीक्षा की. बैठक का उद्देश्य लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी लाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कुमार उमाशंकर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी निकिता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने सभी विभागों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा आमजन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए. बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं जिले के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया.
लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश
Copied link
लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश