Madhubani News : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी

प्रखंड क्षेत्र के चार ग्राम संगठनों की ओर से गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के चार ग्राम संगठनों की ओर से गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे तीसी दक्षिणी पंचायत के गरीबी जीविका महिला ग्राम संगठन, खैरी बांका उत्तरी पंचायत के शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन एवं तीसी दक्षिणी पंचायत के दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन और खैरी बांका उत्तरी पंचायत सुरुचि जीविका महिला ग्राम संगठन शामिल है. अवसर पर बीपीआरओ शेखर कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमर ज्योति मिश्र, लेखापाल राहुल कुमार, कार्यालय सहायक दीपक कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक बबलू कुमार, सामुदायिक समन्वयक, राजीव रंजन, राजेश भगत, रोमी कुमारी, शोभा कुमारी एवं ग्राम संगठनों से जुड़ी जीविका दीदी, सभी कम्युनिटी मोबाइलाइजर, बुक कीपर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए विचार व सुझाव दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >