Madhubani News : प्रखंड में 2 लाख 80 हजार 692 गणना प्रपत्र हुए अपलोड

प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का शरुआती चरण संपन्न हो गया.

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का शरुआती चरण संपन्न हो गया. शनिवार को सभी बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण से संबंधित समेकित रिपोर्ट जमा कर दिया गया. एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने प्रखंड कार्यालय में बैठ कर खुद मॉनिटरिंग में सभी रिपोर्ट का गहन अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण कर पुनरीक्षण करने का कार्य पूरा हो गया है और करीब 90 फीसदी फॉर्म संबंधित एप पर अपलोड भी करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में डोर-टू डोर भ्रमण कर गहन पुनरीक्षण के लिए कुल 3 लाख 12 हजार 787 गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया था. जिसमें करीब 2 लाख 80 हजार 692 प्रपत्रों को संबंधित एप पर अपलोड करा लिया गया है. वहीं करीब 9 हजार मृत, लगभग 9 हजार घर से बाहर रहने वाले और करीब 3 हजार दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के गणना प्रपत्र कार्यालय में जमा हुए है. गणना प्रपत्र से संबंधित समेकित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को प्रेषित करने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >